वर्तमान समय में इंटरनेट की दुनिया में दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर Virat Anushka Love Story In Hindi को लेकर काफी धूम मची हुई है। इंटरनेट पर आए दिन सर्च किया जा रहा है, कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी क्या है।
दोस्तों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी वाकई में बहुत ही दिलचस्प है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे है हमेशा इसलिए कह रहे है क्योंकि इन दोनों ने साथ में डेट किया रिलेशनशिप में रहे इनका रिलेशनशिप टूटा भी और बाद में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही अपने ब्रेकअप के समय अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बातें लोगों तक रखी थी परंतु इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ यह दोनों फिर से एक साथ हो गए और न सिर्फ एक साथ में बल्कि दोनों ने शादी भी की।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों का प्यार पहली नजर का ही कहा जाता है, क्योंकि इन दोनों के ही मन में पहली मुलाकात से ही कुछ ना कुछ था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेम कहानी को जानने के लिए आप बिल्कुल ही सही जगह पर आए हैं, आपको यहां पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लव स्टोरी की सभी जानकारियां जानने को मिल जाएंगे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वर्तमान समय में किसी भी प्रकार के पहचान के मोहताज नहीं है इन दोनों को ही दुनिया भर में सभी लोग जानते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही एक सेलिब्रिटी हैं परंतु इन दोनों में फर्क इतना ही है कि अनुष्का शर्मा एक एक्ट्रेस है और विराट कोहली एक क्रिकेटर जो कि वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन है।
आज हम सभी लोग अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लव स्टोरी के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे। यदि आप भी Virat Anushka Love Story In Hindi के विषय में जानना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।
विराट कोहली कौन है
विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बहुत ही शानदार प्लेयर हैं, इन्हें पूरी दुनिया में हर एक व्यक्ति जानता है। विराट कोहली एक अंतरराष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी हैं। विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर से बहुत ही ज्यादा लगाव रखते हैं। अपने काबिलियत के दम पर विराट कोहली वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 ईस्वी में दिल्ली में हुआ था। विराट का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। विराट के पिता का नाम प्रेम कोहली है जो कि पैसे से एक एडवोकेट है। विराट कोहली की माता का नाम सरोज कोहली है और यह पेशे से एक गृहणी हैं।
विराट कोहली की सक्सेस स्टोरी
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर का सबसे पहला मैच वर्ष 2004 में अंडर-17 में खेला था। विराट कोहली अपने सिलेक्शन के बाद बहुत ही ज्यादा खुश हैं और दिन प्रतिदिन इनकी खेल प्रतिभा में हमेशा बदलाव नजर आता गया। विराट कोहली कोई इसके बाद वर्ष 2006 में फर्स्ट क्लब डिबेट के लिए भी बुलाया गया था। इसके बाद इन्होंने अंडर-19 भी खेला इस मैच में भी इन्हें चुन लिया गया। विराट कोहली ने अपना सबसे पहला वर्ल्ड कप मैच अंडर-19 वर्ल्ड कप मलेशिया में खेला था।
इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे वनडे मैच में भी उपलब्धि मिलने लगा और उन्होंने 2011 में टेस्ट मैच के बाद ओडीआई में अपना छठवां स्थान प्राप्त कर लिया। इसके बाद विराट कोहली को 11 में ओडीआई मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेल कर 148 गेंदों में कुल 183 रन बनाए इसके साथ-साथ उन्होंने इस मैच में 22 चौके और 1 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
इसके बाद धीरे-धीरे विराट कोहली को पूरी दुनिया में उपलब्धि मिलने लगी और विराट कोहली अपनी खेल प्रतिभा के दम पर वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। विराट कोहली को आज पूरी दुनिया भर में किंग कोहली के नाम से जाना जाता है।
विराट कोहली के अफेयर्स
विराट कोहली सबसे पहली बार सराह जाने दिस के साथ मिले थे और यह दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट भी कर रहे थे। सराह जाने मिस इंडिया रह चुकी हैं और बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस के रूप में कार्यरत हैं।
इसके बाद इनका नाम संजना के साथ जुड़ गया जो कि एक मॉडल थी। विराट कोहली और संजना दोनो ने ही इस बात को गलत ठहराया और कहा कि हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और इस से ज्यादा कुछ भी नहीं।
अब विराट कोहली का नाम तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ गया जो कि एक एक्ट्रेस हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग में हुआ था और इन दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई और अब यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे हालांकि यह रिलेशन से ज्यादा दिनों तक ना चल सके और इन दोनों में ब्रेकअप हो गया।
इतना ही नहीं इन तीनों के बाद विराट कोहली का नाम इजाबेल लिइट के साथ जुड़ गया जो कि एक ब्राजील मॉडल थी। यह दोनों एक दूसरे से बिजनेस मीटिंग में मिले हुए थे। इन दोनों के मिलने के बाद इन दोनों में फ्रेंडशिप गहरी होती चली गई और इन दोनों के डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी और इन दोनों का अफेयर्स भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था।
विराट कोहली की इनकम
विराट कोहली वनडे मैच के लिए ₹400000 T20 मैच के लिए ₹300000 टेस्ट मैच के लिए 1500000 रुपए आईपीएल के लिए 17 करोड रुपए और रिटेनरशिप के रूप में फीस का चार्ज लगभग 7 करोड रुपए पर मंथ होता है।
विराट कोहली को मिले अचीवमेंट्स
विराट कोहली को मिले अवॉर्ड्स की सूची नीचे निम्नलिखित है;
पीपल चॉइस अवॉर्ड फॉर क्रिकेटर | 2012 |
आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर | 2012 |
अर्जुन अवॉर्ड फॉर क्रिकेटर | 2013 |
पद्मश्री अवार्ड | 2017 |
सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर | 2017 |
सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी | 2018 |
अनुष्का शर्मा कौन है
अनुष्का शर्मा भारत की एक जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस है। अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय कला से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में अपना बेहतरीन रोल प्ले कर चुकी हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है और इसी वजह से अनुष्का शर्मा एक फिल्म निर्माता भी है।
अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश में अवश्य हुआ था परंतु इनकी परवरिश बंगलौर में हुई है। अनुष्का शर्मा के पिता एक आर्मी ऑफिसर से और इनकी माता एक सफल गृहणी।
अनुष्का शर्मा की सक्सेस स्टोरी
अनुष्का शर्मा ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए सबसे पहले स्टाइल सलाहकार प्रसाद बीड़ापा के द्वारा मॉडलिंग के रूप में अपना करियर शुरू किया। मॉडलिंग के कारण अनुष्का शर्मा ने खुद को एलिट मॉडल मैनेजमेंट के लिए चयनित करा लिया। अनुष्का शर्मा कई मॉडलिंग शो में रैंप वॉक के लिए चली और इन्हें फाइनल मॉडल्स का भी किताब। मॉर्निंग में अपना करियर बनाने के बाद इन्हें कई सारे ब्रांड के विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला जिसके कारण इन्हें एक्टिंग का भी अच्छा-खासा स्किल हो गया था।
इसके बाद अनुष्का शर्मा मॉडलिंग के बाद फिल्मी करियर के लिए ऑडिशन देने पहुंचे जहां उन्होंने यशराज फिल्म स्टूडियो में अपनी स्क्रीन टेस्ट भी दी। अनुष्का शर्मा के द्वारा दिए गए ऑडिशन के बाद इन्हें तीन फिल्में में काम करने का ऑफर मिला जिस को इन्होंने साइन भी किया। इन तीन फिल्मों में इन्होंने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की कि उन्हें कभी भी मुड़ कर उनके अतीत को नहीं देखना हुआ पड़ा।
अनुष्का शर्मा की अफेयर्स
अनुष्का शर्मा की शादी के पहले दो लोगों के साथ इनका अफेयर्स सामने आया था। पहला तो जोहेब युसूफ के साथ और दूसरा रणवीर सिंह के साथ।
जोहेब यूसुफ के साथ ही अनुष्का शर्मा सबसे पहली बार मुंबई आई थी और जोहेब यूसुफ ने ही अनुष्का शर्मा को मॉडल के रूप में अवसर प्रदान किया परंतु कुछ खास उपलब्धि ना मिलने के कारण इन दोनों के बीच अच्छा रिलेशन ना राशि का और अनुष्का शर्मा फिर अपने घर वापस लौट गई और इनके बीच दूरियां बढ़ती चली गई और इनका रिश्ता ब्रेक हो गया।
इसके बाद वर्ष 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा की मुलाकात अभिनेता रणवीर सिंह से हुई। इस मुलाकात के बाद इन्होंने एक साथ दो फिल्में की। इन दोनों ही फिल्मों के चलते इन दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती चली गई और यह दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे। इसके बाद वर्ष 2013 में किसी कारणवश इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
यह भी पढ़ें
अनुष्का शर्मा की इनकम
वर्तमान समय में अनुष्का शर्मा एक फिल्म करने के करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। इसी कारण से अनुष्का शर्मा वर्तमान समय में हाई प्रोफाइल एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा की फिल्में
अनुष्का शर्मा के द्वारा की गई सबसे मूवी का लिस्ट नीचे निम्नलिखित है;
- रब ने बना दी जोड़ी
- पटियाला हाउस
- लेडीस वर्सेस रिकी बहल
- जब तक है जान
- मटरू की बिजली का मन डोला
- Pk
- Bombay velvet
- जीरो
- सुई धागा
- पानी
- कनाडा
अनुष्का शर्मा को मिले अचीवमेंट्स
आइफा अवॉर्ड फॉर फिल्म बैंड बाजा बारात | 2011 |
आइफा अवॉर्ड फॉर जब तक है जान | 2013 |
फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर जब तक है जान | 2013 |
हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी | 2015 |
पर्सन ऑफ द ईयर | 2017 |
वूमन ऑफ द ईयर | 2017 |
गेम चेंजर ऑफ द ईयर | 2017 |
विराट अनुष्का की लव स्टोरी
विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात सबसे पहले वर्ष 2013 में एक शैंपू ऐड के दौरान हुई थी। जब विराट कोहली और अनुष्का दोनों का यह ऐड शूट किया जा रहा था उस समय विराट कोहली बहुत थी ज्यादा ट्रेंडिंग में थे और अनुष्का की सभी फिल्में लगातार हिट होती जा रही थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपनी फिल्म में अपनी पकड़ काफी मजबूत बना चुके थे।
एक सूट के बाद इन दोनों को कई जगह पर साथ में देखा जाने लगा परंतु लोगों ने और इन दोनों ने खुद एक दूसरे को एक अच्छा दोस्त बताया परंतु मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे और रिलेशनशिप में थे। इन दोनों का रिलेशनशिप तब चर्चा में आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का से मिलने उनके घर पर गए।
विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही के बीच अब दूरियां कम होती चली गई और इनका फ्रेंडशिप काफी गहरा होता गया। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टेडियम में विराट कोहली का मैच देखते हुए अनुष्का शर्मा नजर आई थी परंतु इन दोनों की रिलेशनशिप सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई जब विराट कोहली ने उन्हें अपनी सेंचुरी लगाने के बाद अपने बल्ले से फ्लाइंग किस किया।
विराट कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी सबसे ज्यादा वायरल इसी मोमेंट पर हुई थी और इनका यह वीडियो क्लिप बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ था जिसे गूगल ने खुद टॉप ट्रेंड कहा। इन दोनों को इसके बाद इंडियन सुपर लीग में देखा गया जहां वह अपने स्टैंड में एक साथ रुके हुए थे। उसके बाद धीरे-धीरे इन्हें सभी जगहों पर साथ देखा जाने लगा और लगभग सभी सेलिब्रिटी पार्टी में इन दोनों को साथ देखा जाने लगा और बाद में इन दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लव के विषय में पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें
विराट अनुष्का की शादी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने शादी के साथ फेरे इटली में लिए। इन दोनों की शादी 11 दिसंबर वर्ष 2017 में हुई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Florence शहर के एक निजी समारोह में शादी की शादी के बाद सोशल मीडिया और गूगल की दुनिया में काफी लंबे समय तक यह दोनों ही छाए रहे।
FAQ About Virat Anushka Love Story In Hindi
Q: विराट और अनुष्का कौन है?
Ans विराट कोहली भारत के एक जाने-माने क्रिकेटर हैं और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं
Q: विराट और अनुष्का की मुलाकात सबसे पहले कब हुई थी?
Ans विराट कोहली और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू के एड शूटिंग के दौरान हुई थी।
Q: विराट और अनुष्का की मैरिज एनिवर्सरी कब है?
Ans विराट और अनुष्का की मैरिज एनिवर्सरी 11 दिसंबर को है।
Q: विराट कोहली और अनुष्का की बेटी का नाम क्या है?
Ans इन दोनों की बेटी का नाम वामिका है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आप सभी लोगों को Virat Anushka Love Story In Hindi के बारे में जानकारी बताई, इतना ही नहीं हमने आपको विराट और अनुष्का से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी बताई है।
हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं कि आपको विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी के ऊपर लिखा गया यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल से जानकारी तो अवश्य ही प्राप्त हुई होगी।
यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया जहां आर्टिकल पसंद आया हो, तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
यदि आप सभी लोगों के मन में इस आर्टिकल में बताई गई जानकारियों के अलावा किसी भी प्रकार का कोई सवाल या फिर सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे।