पढ़ाई में मन कैसे लगाएं – (8 मूल मंत्र) जाने पढ़ाई में मन लगाने के

अगर किसी विद्यार्थी से पूछा जाए कि आपको सबसे ज्यादा किस चीज में प्रॉब्लम होती है या फिर आप की सबसे बड़ी प्रॉब्लम क्या है तो वह विद्यार्थी आपसे एक सवाल करेगा कि आखिर Padhai Me Man Kaise Lagaye हर एक विद्यार्थी की यही एक इकलौती सामान्य समस्या है। अगर विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगे तो वे अपने पढ़ाई से कभी भी बोर नहीं होंगे और ना ही पढ़ाई से दूर भागेंगे।

पढ़ाई में कभी भी मन नहीं लगता है क्योंकि आपका मन एक जगह पर स्थिर होता ही नहीं है। अगर आपको भी पढ़ाई में मन लगाने के तरीकों के बारे में जानना है तो आज हम आपकी किसी समस्या का सलूशन अपने इस लेख के माध्यम से देने वाले है। हम आपको पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? से संबंधित किए गए प्रैक्टिकल तरीकों के जरिए बेस्ट टिप्स प्रदान करेंगे।

अगर आपको आज अपने ही सवाल का जवाब जानना है तो आपको हमारा यह लेख शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से बिना किसी जानकारी को मिस किए हुए पूरा पढ़ना है ताकि आज आपको इस सवाल का जवाब पता चल सके और आप अपनी सबसे बड़ी समस्या को दूर कर सके।

पढ़ाई में मन कैसे लगाए

अगर आप सोच रहे हो कि जबरदस्ती पढ़ने बैठोगे तो आप का मन पढ़ाई में लग जाएगा तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हो आपको पढ़ाई में मन लगाने के लिए एक निर्धारित शेड्यूल बनाना होगा, हर एक दिन एक सब्जेक्ट को पढ़ना होगा, रट्टा मारना बंद करना होगा और शांत माहौल में ही पढ़ाई करनी होगी

Padhai

जब आपका मन पढ़ाई में लगने लगेगा तो आपको कभी भी परीक्षा का डर नहीं सताएगा और ना ही आप परीक्षा आने के दौरान घबराओगे। चलिए अब हम आपको आगे पढ़ाई में मन लगाने के कुछ और भी कार्य कर तरीके बताते है जो आपके काफी काम में आने वाले है। दोस्तों पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? से संबंधित जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को पूरा और ध्यान से जरूर पढ़ें सभी आपको आज आपके सवाल का जवाब हमारे इस लेख में समझ में आ पाएगा।

1. 1 दिन में दो से तीन सब्जेक्ट पढ़े 

अगर आप 1 दिन में सिर्फ एक ही सब्जेक्ट पढ़ते रहोगे तो बाकी सब्जेक्ट की तैयारी और उसकी पढ़ाई कैसे कर पाओगे। इसीलिए आपको कम से कम 1 दिन में तीन से चार सब्जेक्ट को तक पढ़ने का टारगेट बनाना चाहिए। इस प्रकार से आपको पढ़ाई करने का लोड भी नहीं समझ में आएगा और आप आसानी से एक सेड्यूल के अंतर्गत अपनी पढ़ाई कर पाओगे जिससे आपका मन पढ़ाई में भी लगेगा।

2. रट्टा ना माने और रिवीजन करें

हर एक विद्यार्थी सोचता है कि रट्टा मार कर वह सब्जेक्ट को याद कर लेगा परंतु ऐसा उससे हो नहीं पाता है। आपको रट्टा मारने की जगह रिवीजन करने का काम करना चाहिए। आप किसी भी चीज को एक बार याद करें और उसे पेपर पर लिखने की कोशिश करें जब आप ऐसा करोगे तो आपको पढ़ाई करने में बोरिंग भी नहीं होगी और आप अपने सब्जेक्ट का प्रिपरेशन भी आसानी से कर पाओगे।

यह भी पढ़ें 

3. मन से पढ़ाई करें

अगर आप पढ़ाई को फॉर्मेलिटी की तरह करोगे तो आप कभी भी पढ़ाई नहीं कर पाओगे और आपका मन भी नहीं लगेगा। आपको पढ़ाई में अपना मन लगाना होगा और एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। अगर आपने एक लक्ष्य निर्धारित कर लिया और साथ ही में पढ़ाई में मन लगाना शुरू कर दिया तो यकीन मानिए आप कभी भी किसी भी सब्जेक्ट में पीछे नहीं हो सकते और आपको पढ़ाई करना भी पसंद आने लगेगा।

4. एक सेड्यूल बनाएं

आपको एक पेन और पेपर लेना है और पढ़ाई में मन लगाने के लिए सबसे पहले एक सेड्यूल बनाना है। आप कितने समय किस सब्जेक्ट को कितना देर तक पढ़ोगे इस चीज का शेड्यूल निर्धारित करें और जब आप इस प्रकार से कार्य करोगे तो आप का मन पढ़ाई में लगेगा और आप कभी भी पढ़ाई में खुद को बोर भी नहीं महसूस करोगे। शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई करने वाले लोग हमेशा दिल से पढ़ाई किया करते हैं।

5. टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं 

यदि आप एक स्टूडेंट है तो आपको पढ़ाई करना बहुत ही जरूरी है यदि आप पढ़ने के लिए बैठेते हो तो आपको डिस्टर्ब करने वाली चीज अपने से दूर रखना है जैसे टीवी, मोबाइल और भी ऐसी चीज है जो आपको पढ़ाई करते वक्त डिस्टर्ब करती हैं।

और आपको पढ़ाई करते वक्त कभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजिट नहीं करना है और ना ही किसी भी सोशल मीडिया पर आए हुए मैसेज का रिप्लाई करना है आपको अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही रखना है और जब आप अपनी पढ़ाई कर लो तब उसके बाद इन सभी चीजों को देख सकते हो। इस तरीके से आप अपने मन को पढ़ाई में आसानी से लगा सकते हो।

6. अपना नोट्स जरूर लिखें 

जरा तो लड़के नोट्स तैयार नहीं करते है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हो तो आपको सबसे पहले पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपना नोट कंप्लीट करके रखना चाहिए। जब आप नोट तैयार करते हो तो आपको थोड़ा बहुत उस सब्जेक्ट के चैप्टर के बारे में जानकारी होती हैं।

और इसीलिए हम कह रहे है कि आपको अगर पढ़ाई में मन लगाना है तो अपने सारे नोट्स तैयार करके रखने है इससे आप का सब्जेक्ट भी पूरा रहेगा और आपको पढ़ाई करने में भी आसानी होगी अगर आपने कभी भी अपना नोट्स कंपलीट नहीं किया है तो आज से ही इस पर काम करना शुरू करें। 

यह भी पढ़ें

7. बीच-बीच में रेस्ट भी करे 

अगर आप लगातार पढ़ाई करते रहोगे तो आप पढ़ाई से दूर भागोगे क्योंकि आपको पढ़ाई करने में बोरिंग होने लगेगी। अगर आप चाहते हो कि आपको पढ़ाई में बोरिंग ना हो तो आपको बीच-बीच में पढ़ाई के दौरान 10 से 20 मिनट का रेस्ट लेना चाहिए।

जब आप बीच-बीच में रेस्ट लोगे तो आपका मूड फ्रेश रहेगा और पढ़ाई करने में भी आपका मन लगेगा। अगर आप आज से पहले ऐसा कुछ नहीं करते थे तो आज ट्राई करें यकीन मानिए आपका पढ़ाई करने में मन जरूर लगेगा।

8. अच्छे विद्यार्थियों से दोस्ती करे 

आपको अगर पढ़ाई में मन लगाना है और आपकी क्लास में जिस प्रकार से जो छात्र सबसे ज्यादा बेस्ट परफॉर्मेंस कर रहा है उसकी तरह बढ़ना है तो आपको ऐसे विद्यार्थियों से दोस्ती करनी होगी जो पढ़ाई में तेज है और उनका मार्क्स काफी अच्छा आता हैं।

जब आप ऐसे लोगों से दोस्ती करोगे तो आपको उनसे जरूर कुछ ना कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और आप उनसे पढ़ाई करने के एवं अलग-अलग सब्जेक्ट को तैयार करने के टिप्स भी ले सकते हो क्योंकि वह ऑलरेडी सभी सब्जेक्ट में बेस्ट है और उन्हें पता है कि किस प्रकार से किस सब्जेक्ट को कैसे तैयार किया जाता है और उसमें टॉप नंबर लाया जा सकता हैं।

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न 

यहां पर हमने पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? से संबंधित आप लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कई अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए हुए है और आप एक बार इन प्रश्नोत्तर को भी जरूर पढ़ें। 

Q. पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करे?

अगर आप का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो आप पढ़ाई करने का एक टाइम टेबल बनाएं और पढ़ाई करने के दौरान बीच-बीच में थोड़ा थोड़ा रेस्ट लेते रहें।

Q. पढ़ाई में मन को एकाग्र कैसे करे?

आपके पास जो भी डिस्ट्रक्शन की चीजें है उन्हें पढ़ाई के दौरान अपने आप से दूर करें जैसे कि आपका लैपटॉप,  स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी वगैरह। इतना ही नहीं आप रोजाना एक टारगेट सेट करके पढ़ाई करें इससे आपको पढ़ने में भी मजा आएगा और आप बोर नहीं महसूस करोगे।

Q. कोई भी सब्जेक्ट याद कैसे करे?

एक बार आप अच्छे से किसी भी सब्जेक्ट का रिवीजन करें और उसके बाद पेन और पेपर की सहायता से जो भी आपने रिवीजन किया है उसे लिखने की कोशिश करें इससे आप कोई भी सब्जेक्ट आसानी से याद कर सकते हो।

Q. देर रात तक पढ़ाई कैसे करे?

 पानी पीते रहे और टेबल एवं चेयर पर पढ़ाई करें इससे आप देर रात तक पढ़ाई कर पाओगे।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस लेख में स्टूडेंट लोगों की सबसे बड़ी समस्या Padhai Me Man Kaise Lagaye के बारे में बेस्ट टिप्स प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह महत्वपूर्ण टिप्स आप लोगों के लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

अगर आपको पढ़ाई में मन लगाने से संबंधित हमारा यह महत्वपूर्ण लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ एवं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि आप जैसे ही अन्य लोगों को भी इस महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में आप के जरिए पता चल सके एवं उन्हें ऐसे ही रिलेशनशिप एवं self-improvement से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए कहीं और बार-बार भटकने की भी आवश्यकता ना हो।

अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें और इसके अलावा अगर आपको किसी भी रिलेशनशिप से संबंधित स्पेशल टॉपिक की रिक्वेस्ट हमसे करनी है तो आप हमारी ऑफिशियल ईमेल आईडी ([email protected]) का यूज करके हमें टॉपिक की रिक्वेस्ट भेज सकते हो हम आपकी रिक्वेस्ट जरूर पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें

Abhishek Maurya

मेरा नाम अभिषेक मौर्य है और मैं उत्तर प्रदेश वाराणसी का रहने वाला हूं। मैंने हिंदी विषय में B.A की पढ़ाई पूरी की है। मेरे पास पिछले 7 वर्षों का न्यूज़ पोर्टल पर काम करने का अनुभव है और साथ ही साथ कंटेंट राइटिंग का भी काफी अच्छा अनुभव है। अगर आपको हमारा यह पोर्टल अच्छा लगता है, तो इसे दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अपने प्रतिक्रिया भी दें।  

This Post Has 2 Comments

  1. Vikesh singh

    भाई आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है धन्यवाद

Leave a Reply